पति सोने को जा रहा था तभी
पत्नी - अरे जरा मेरा मोबाइल चार्जिंग
पे लगा दो ना...
पति - अरे रात में चार्जिंग मत लगाओ
मोबाइल ब्लास्ट भी हो सकता है
पत्नी - अरे आप टेंशन मत लो
मैंने मोबाइल की बैटरी पहले ही निकाल ली है!!!
पति - आज दाल में बड़ी अजीब
गंध आ रही है
पत्नी - धनिया, पुदीना, काली मिर्च
डाल के बनाई है
पति (दाल खाके) - थू-थू
धनिया, पुदीना, काली मिर्च कहां से लायी थी
पत्नी - अरे मुझे बाजार जाने का समय ही
नहीं मिला इसलिए मैंने…
'पतंजलि टूथपेस्ट' मिला दिया, उसमें सारे गुण हैं!!!
पत्नी - सुनिये आप आज ही के दिन
मुझे देखने आये थे ना
पति - याद नहीं
पत्नी - आपको याद है मैंने उस दिन कौन से
कलर की साड़ी पहन रखी थी
पति - नहीं
पत्नी - आपको मुझसे जरा भी प्यार नहीं है
पति - अरे यार जब कोई आदमी
ट्रेन की पटरी पर मरने जाता है तो
ये थोड़े ही देखता है कि गाड़ी कौन से कलर की आएगी...!!!
एक लड़की अपनी सहेली से बोली...
बहन यह हसबैंड आखिर होता क्या है
सहेली - बहन ये एक विशेष प्रकार का बैंड है,
जिसे बेलन से ही बजाया जाता है...
सबसे खास बात यह है कि...
इसकी आवाज घर के अंदर तक ही रहती है,
और तो और इतना बजाने के बाद भी
यह हंसता ही रहता है...
इसीलिए इसे 'हसबैंड' कहते हैं!!!