जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
एक व्यक्ति मंदिर गया।
मंदिर के बाहर बैठा भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा,
भगवान तेरी जोड़ी सलामत रखे।
व्यक्ति - पर मेरी तो अभी शादी नहीं हुई है।
भिखारी - बेटा मैं तेरे जूतों की जोड़ी की बात कर रहा था।
jokes
पिताजी डांटते हुए अपने बेटे से बोले - राजू तुम्हें फूल तोड़ लाने को कहा था
और तुम पूरी डाली तोड़ लाए, जल्दी बोलो क्यों?
.
.
.
राजू - पिताजी, वहां लिखा था कि फूल तोड़ना मना है, इसलिए मैं डाली सहित तोड़ लाया।
Jokes
उसके बिछड़ जाने के बाद तो मरने
ही वाले थे हम . . .
.
.
कि अचानक याद आया . . . .
.
कि उसकी सहेली ने भी तो नंबर दिया था।
तब जाकर
जान में जान आई।
joke smiley
पिताजी - क्यों रो रहे हो बेटा?
पप्पू - टीचर ने मारा...
पिताजी - तुमने ही कुछ गलती की होगी
पप्पू - नहीं पापा, मैं तो बस आराम से सो रहा था...!!!
जोक्स
बीवी मंदिर गई और मन्नत का धागा बांधने के लिए हाथ उठाए,
फिर कुछ सोचकर मन्नत का धागा बांधे बिना ही हाथ नीचे कर लिए।
पति - ये क्या, मन्नत नही मांगी?
पति - मांगने ही वाली थी कि हे ईश्वर
आपकी तमाम मुश्किलें दूर कर दें...
फिर सोचा कहीं मैं ही न निपट जाऊं।