संता शराब पीकर बस में चढ़ा...
एक साधु बाबा जो कि बस में पहले से बैठे हुए थे,
संता से बोले - बेटा, तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो...!
इतना सुनते ही संता जोर-जोर से चिल्लाने लगा-
ओए, रोको-रोको, मैं गलत बस में चढ़ गया हूं...!!!
पति ने पत्नी से कहा - तुम्हीं तो मेरी ताकत हो।
पत्नी को बहुत बुरा लगा...
पति समझ नहीं पाया और पूछा- क्या हुआ,
मैंने कुछ गलत कह दिया क्या?
पत्नी बोली - इसका मतलब दूसरी औरतें तुम्हारी कमजोरी हैं...!!!
पत्नी से झगड़ा करने के बाद पप्पू बोला-
तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी?
तब से मोबाइल का चार्जर नहीं मिल रहा है!
अब बेचारा पप्पू परेशान हो गया है...!!!