जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक सुंदर लड़की दवाईयों की एक दुकान के सामने
काफी देर से खड़ी थी।
दुकानदार उसे शक की नजर से घूर रहा था।
बहुत देर बाद जब दुकान में कोई ग्राहक नहीं बचा, तो
लड़की ने दुकानदार को एक कोने में बुलाया।
अब दुकानदार और भी चौकन्ना हो गया।
लड़की ने धीरे से एक कागज दुकानदार की ओर बढ़ाया
और धीरे से फुसफुसायी...
'भैया, मेरी एक डॉक्टर के साथ शादी तय हो गई है।
आज उनकी पहली चिट्ठी आई है। थोड़ा पढ़कर सुनाएंगे क्या?
यह सुनकर दुकानदार बेहोश...!!!