जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पप्पू गप्पू से कहता है...
मैं 200 रुपये की हेयर कटिंग करवाते-करवाते परेशान होकर
एक दिन बस स्टैंड के पास सड़क किनारे 30 रुपये में
हेयर कटिंग करवाई जो काफी अच्छी थी!
.
.
तब मुझे समझ में आया कि वो 'बांगर सीमेंट' वाला बूढ़ा
सच बोलता है... 'सस्ता नाई सबसे अच्छा'!!!