फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पति ने बतायी तलाक की ऐसी वजह, सुनकर जज साहब ही हो गए बेहोश

Wed, 31 Jul 2019 08:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------- 

एक भिखारी ने पांच रुपये मांगे तो आदमी बोला -
हट्ठे-कट्ठे हो, कुछ काम क्यों नहीं करते? चलो मैं तुम्हें काम दूंगा

भिखारी बोला - महीने का कितना दे दोगे? 

आदमी बोला - पांच हजार रुपये

भिखारी - तुम अपना काम छोड़ के मेरे पास बैठना शुरू कर दो,
25 हजार रुपये महीना मैं तुमको दे दूंगा!!!

जोक्स
एक शोध से पता है कि...
गुस्से में पत्नी पति पर बड़बड़ तो करती ही है, 
पर साथ में... 
.
.
घर का काम भी फटाफट निपटाती है!!!

Jokes
एक पत्नी अपनी सास से...
देखो सासू मां,
बच्चे पालने में आपका तजुर्बा बेशक अच्छा होगा,
लेकिन रिजल्ट नहीं। 
आपके पाले हुए बच्चे के साथ मैं रह रही हूं
और कसम से बहुत सुधार की जरूरत है!!!

joke
दो दोस्त नशे में गाड़ी चला रहे थे...
एक चिल्लाया- अबे कमीने दीवार है आगे... 
आगे दीवार है...

तभी गाड़ी दीवार में घुस गई... 
अगले दिन दोनों अस्पताल में...
पहला दोस्त - कमीने मैं चिल्ला के कह रहा था आगे दीवार है, तूने सुना क्यों नहीं? 

दूसरा दोस्त - अबे बेवड़े, गाड़ी तू ही चला रहा था, मैं नहीं!!!
विज्ञापन

joke smiley
पति - मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है। 

जज - अभी से या पहले से? 

पति - पहले से...

जज - तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो? 

पति - क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें