फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बताई बेटे की कीमत, लेकिन एक बात पर हो गई चप्पलों की बरसात, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 31 Jul 2019 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------------- 

पप्पू - दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?

गप्पू - घरवाली

पप्पू - कैसे?

गप्पू - हफ्ते में तीन-चार बार तो मनाना ही पड़ता है!!!

Trending Videos

Jokes
दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर...

पति होता है

जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि 
वो पूरे घर का मालिक है!!!

जोक्स
पप्पू - विवाह क्या है?

गप्पू - विवाह एक ऐसा गठबंधन है, 

जिसमें दो व्यक्ति मिलकर उन समस्याओं को सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते हैं,
जो पहले कभी थी ही नही...!!!

joke
मां ने सुरेश को डांटते हुए कहा -
सुरेश, तुम बेहद शरारती हो. देखने में भी बंदर लगते हो...

सुरेश बोला - लेकिन मां,
पड़ोस वाली आंटी तो कहती हैं कि
तुम बिलकुल अपने पापा की तरह लगते हो!!! 
विज्ञापन

joke smiley
बेटा - मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?

मां - बेटा तू तो करोड़ों का है...

बेटा - तो उसी करोड़ों मे से 500 रुपये देना, गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदनी है!!!

फिर मां ने की चप्पलों की बरसात... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें