पप्पू (मेहमान से) - ठंडा लेंगे या गर्म?
मेहमान - दोनों ले आओ...
पप्पू - फेंकू.. एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से पानी ले आओ...!!!
----------------------------
पत्नी - अपने पुराने कपड़े डोनेट करूं क्या?
पति - डोनेट क्या करना, फेंक दो...
पत्नी - नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब, भूखी प्यासी औरतें हैं, कोई भी पहन लेगी।
पति - तेरे नाप के कपड़े जिसको आएंगे, वो भूखी प्यासी थोड़ी ही होगी...!!!
टीचर - बताओ तुम इतिहास पुरुष में सबसे ज्यादा किससे नफरत करते हो?
छात्र - राजा राम मोहन राय से
टीचर - क्यों?
छात्र - उन्होंने ही बाल विवाह बंद करवाया था, वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते...!!!
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!!!
----------------------------
टीचर - कल मैंने तुम्हें गधे पर निबंध लिखने को बोला था, चलो दिखाओ क्या लिखा?
छात्र - सर वो क्या है ना कि मैंने जैसे ही निबंध लिखने के लिए पेंसिल लगाई, गधा ही भाग गया...!!!
सेल्समैन - मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए है,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी?
महिला - मैं इस किताब को खरीदूंगी, ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है।
महिला - तो फिर जल्दी से दे दो...!!!