जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू परेशान होकर अपने फेकू से: कहां मरूं मैं, कोई मरने ही नहीं देता..
फेकूः क्यों क्या हुआ?
.
.
.
पप्पूः किसी लड़की को बोलता हूं कि तुम पर मरता हूं तो ब्लॉक कर देती हैं।
-----------------------------
टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
पप्पू- मास्टर साब, वातावरण शुद्ध रहता है...
टीचर- शाबाश... और दूसरा...
पप्पू- आगे नहीं सरकना पड़ता...
-----------------------------
बबलू संटू से- भाई, शादी में दुल्हन को घूंघट में क्यों रखा जाता है?
.
.
.
संटू- वो इसलिए कि कोई शादी में शराब पी कर ये न कह दे के ये तो मेरी गर्लफ्रेंड थी।
Munnabhai Jokes
टीचर- इतने दिनों से कहां थे?
पप्पू- सर बर्ड फ्लू हो गया था
टीचर- लेकिन यह तो बर्ड्स को होता है, तुम्हें कैसे हुआ?
पप्पू (गुस्से में)- आपने इंसान समझा ही कब है?
रोज तो मुर्गा बनाते हो
-----------------------------
खूबसूरत सेक्रेटरी गुस्से में गालियां देते हुए बॉस के केबिन से बाहर निकली..
साथियों ने पुछा, “अरे, क्या हो गया?”
सेक्रेटरी : कमीना पुछ रहा था कि शाम को फ्री हो
साथी : फिर..?
सेक्रेटरी : जब कहा कि, हां हूं तो कमीने ने 60 पेज की टाइपिंग करने को दे दी।
-----------------------------
Interviewer: Risk Taking Capacity कितनी है आपकी …
Candidate: Sir भगवान से next जन्म मे भी same wife माँगी है।
Cricket Jokes
दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
पहली पड़ोसन: तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई
दूसरी पड़ोसन : तो फिर तूने क्या किया ?
पहली पड़ोसन : जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ
दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है
-----------------------------
पप्पू- आपके सामने से गुजरने वाली लड़की
सिर्फ दो ही वजहों से किसी लड़के को पलटकर देखती है...
गप्पू- कौन सी?
.
.
.
पप्पू- या तो लड़का बहुत सुंदर है या फिर उसने फॉर्मल पैंट पर स्पोर्ट्स जूते पहने हैं।
-----------------------------
सुबह एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में फल मांग रही थी ये बोलकर – “Give me some destroyed husband”
एक घंटा लगा यह समझने में कि वह “नाशपति ” मांग रही थी।
-----------------------------
आंटी : बेटा पहली बार घर आए हो , कुछ तो लेना पड़ेगा
संजू : ठीक है अपनी बेटी देदो...
आंटी : साले !! निकल घर से , दुबारा कदम रखा ना तो टाँगे तोड़ दूंगी।
Jokes
एक दोस्त – और क्या चल रहा ह लाइफ में ??
दूसरा दोस्त -घषध्दब्रह्शवज्वबब्द ।
पहला दोस्त – कुछ समझ नहीं आ रहा??
दूसरा दोस्त – हां बस यही चल रहा है..
-----------------------------
बॉस : क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का : हां…
बॉस : कुछ बोल के दिखाओ..
लड़का : 'डूगना लागान डेना पडेगा बुवन'!
-----------------------------
संजू कॉलेज की लड़की से बोला : “आइ लव यू, अब तुम मुझे बोलो..”
लड़की : मैं अभी जा कर सर को बोलती हूँ
संजू : पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो गयी है
-----------------------------
एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई।
लड़की: सुनिए, मेरे एक हाथ में गिलास और दूसरे में प्लेट है, आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा देंगे।
लड़का: हाँ हाँ क्यों नहीं। क्या चीज़ हटानी है?
लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।