फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रिक्शेवाले की धमाकेदार बात सुन लड़की बेहोश होते-होते बची, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 12 Mar 2020 07:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Jokes - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



---------------------------------------------       

I Love You Too का हिंदी अनुवाद...

महिलाओं ने अनुवाद किया- मैं भी तुमसे प्यार करती हूं!
.
और...
.
पुरुषों ने अनुवाद किया- मैं तुमसे भी प्यार करता हूं...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का - हम तो तेरे आशिक हैं सदियों पुराने...
.
.
.
लड़की - पर मां तो कहती है मैं पिछले 
जन्म में बंदरिया थी...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की (रिक्शेवाले से) - स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे? 

रिक्शावाला - मैडम 20 रुपये...

लड़की (मुंह बनाते हुए) - स्टेशन के 20 रुपये...? 

रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...

लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) - ये तो रहा स्टेशन...!

रिक्शावाला (लड़की का हाथ पीछे खींचते हुए) बोला-
मैडम, हाथ पीछे कर लो, कही ट्रेन के नीचे ना आ जाए...!!!
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें