फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जब संता की नहाने वाली बात सुनकर डॉक्टर हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 05 Apr 2019 09:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
जोक्स

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 



-----------------------

लड़की - जानू, बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं? 
.
.
.
लड़का - ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो।

--------------------------

लड़की - मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई, 
बदनाम हो गई। 
.
.
लड़का- तो पगली मैं कौन सा तुम्हारे प्यार में कलेक्टर बन गया...
समोसे बेच रहा हूं...!!!  

लड़की - क्यों रो रहे हो..?? 
लड़का - मैंने आज तक किसी लड़की को kiss नहीं किया..!! 
लड़की - रो मत…!! मुझे kiss कर ले..!! 
kiss करने के बाद 
लड़की - अब इतना हंस क्यों रहे हो..?? 
लड़का - मैंने ऐसे ही रो-रो के सारे मोहल्ले की लड़कियों को kiss किया..! 

Jokes
संता (नौकर से) - जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर - बाहर तो अंधेरा है !
संता - अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर...!!! 

- फोटो : YouTube
संता - डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था।
डॉक्टर- तो अब क्या ?
संता - आपने नहाने को मना किया था, 
आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलूं, 
'अब नहा लूं क्या' ?? 

डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

joke smiley
संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था,
बंता ने पूछा - क्या हो गया?
संता - अरे कुछ नहीं यार, सिर दर्द की गोली खाई है, 
कहीं पेट में ना चली जाए.!!! 

--------------------------  

संता मोबाइल कंपनी में नौकरी लेने गया तो पहले ही सवाल का जवाब देने पर उसको भगा दिया गया!
सवाल - सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?
संता - कार्टून नेटवर्क!
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें