फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लड़की ने बताया सुंदर दिखने का राज, जानकर हंसते-हंसते लोटपोट हुआ लड़का

Mon, 22 Jul 2019 07:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------------------- 

अध्यापक - बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है? 

बच्चा - किताबों में...

अध्यापक - वो कैसे? मैं समझा नहीं...

बच्चा - किताब खोलते ही नींद जो आ जाती है!!!

जोक्स
पत्नी - क्या बनाऊं आज? 
.
.
.
.
पति - बात का बतंगड़ छोड़ के कुछ भी बना ले, खा लूंगा...!!!

जोक्स
पड़ोसन पांच मिनट से हाथ हिला रही थी, तो 
पप्पू ने भी हाथ हिलाया और हाय किया...
तभी पीछे से बीवी ने पीठ पर जोरदार थाप मारी और बोली - 
.
.
सामने वाली तुम्हें हाय नहीं कर रही है, 
अपनी खिड़की का कांच साफ कर रही है!!!

Jokes
एक लड़की बहुत देर से बस स्टॉप पर खड़ी थी। 

पप्पू (लड़की से) - कहां जाना है मैडम आपको? 

लड़की - भैया, गांधी नगर कौन सी बस जाती है? 

पप्पू - 22 नंबर की बस...

फिर पप्पू वहां से चला गया और एक घंटे बाद फिर आया। 

पप्पू - अरे मैडम, आप अभी तक गयीं नहीं? 

लड़की - अरे 19 बसें जा चुकी हैं, और दो चली जाएं...
फिर आएगी 22 नंबर की बस!!!!
विज्ञापन

joke
लड़का - आप इतनी सुंदर कैसे हैं? 

लड़की - शराब के कारण...!

लड़का - आप शराब पीती हैं? 

लड़की - मैं नहीं कमीने, तू नशे में है,
इसलिए मैं सुंदर दिख रही हूं!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें