फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: लड़के ने बॉस के सामने बोली ऐसी ब्रिटिश भाषा, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Thu, 18 Jul 2019 11:20 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


------------------------------------------- 

डाकू (लड़की से) - तेरा नाम क्या है लड़की?

लड़की - सपना

डाकू - सपना तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का नाम भी है! जा तुझे माफ किया।

डाकू (लड़के से) - तेरा नाम क्या है लड़के?

लड़का - नाम तो मेरा चिंटू है, पर प्यार से लोग मुझे भी सपना कहते हैं! 

joke
सीनियर डॉक्टर - क्या 29 नंबर वाले मरीज को होश आ गया? 
.
.
.
.
जूनियर डॉक्टर (चौंक कर) - क्या वो बेहोश था! 
मैंने तो उसका पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। 

joke smiley
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया।

कैशियर - आपके सारे नोट नकली हैं...

संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है...
जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना….!!!!

jokes
पिता - फोन पर कौन था? 

संजू - दोस्त था...

पिता - वास्तव में बता कौन था? 

संजू - संजय दत्त

फिर हुई संजू की जोरदार धुनाई!!!
विज्ञापन

बॉस - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?

लड़का - हां…

बॉस - कुछ बोल के दिखाओ...

लड़का - डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!

बॉस (गुस्से में)- चल निकल यहां से…!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें