जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
आज सुबह ही बीवी का फोन आया, रो रही थी...
मुझे सॉरी कहा... उसी रोते हुए स्वर में वह यह भी बोली -
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी, सब कुछ सुनूंगी, जो कहोगे करूंगी!
ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया...
.
.
पता नहीं किसकी बीवी थी, रॉन्ग नंबर था, लेकिन सुनकर अच्छा लगा...!!!