जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू- कल मैं होटल में नाश्ता करने गया तो
देखा कि सभी सीट पर कपल बैठे थे!
बैठने के लिए जगह ही नही थी!
गप्पू- फिर क्या हुआ?
मैंने जेब से फोन निकाला और जोर से बोला,
'तेरी गर्लफ्रेंड यहां दूसरे के साथ बैठी है, तू जल्दी आ दोस्त!'
7 लड़कियां तुरंत गायब हो गयीं!
-------------------------------------
जंग में संता ने बुलेटप्रूफ जैकेट की जगह मच्छरदानी पहनी...
बंता- ऐसा क्यों?
संता- जिसमें मच्छर नहीं घुस सकता, उसमें गोली कहां से घुसेगी यार!!!
जोक्स
पप्पू- जानते तो ताजमहल बनवाने से पहले वहां क्या था?
गप्पू- नहीं तो, बताओ
पप्पू- अरे यार, बिल्कुल खाली जगह थी!!!
-------------------------------------
पप्पू एक लड़की के घर रिश्ता लेकर गया
लड़की के घरवाले- हमारी लड़की अभी पढ़ रही है...!
पप्पू- कोई बात नहीं, हम एक घंटा बाद आते हैं.
joke
बॉस- मेरे लिए एक शीशा लेकर आओ, जिसमें मैं अपना मुंह देख सकूं.
संता- नहीं मिला सर, सब में मेरा ही मुंह दिख रहा है...!!!
----------------------------------------------------
प्रोफेसर ने क्लास में पूछा...
डेट और तारीख में क्या अंतर है?
सारी क्लास चुप!
प्रोफेसर ने क्लास बंक करने वाले पप्पू को बोला- तुम बताओ...
पप्पू- सर डेट पर लड़कियों के साथ जाते हैं और
तारीख पर वकील के साथ जाते हैं!!!
joke
जंग में संता ने बुलेटप्रूफ जैकेट की जगह मच्छरदानी पहनी...
बंता- ऐसा क्यों?
संता- जिसमें मच्छर नहीं घुस सकता, उसमें गोली कहां से घुसेगी यार!!!
पप्पू - नया कलर T.V. लाया और पानी में डुबोने लगा!
हप्पुसिंह ने देखा तो पूछा, "ये तुम क्या कर रहे हो?"
पप्पू - चेक कर रहा था कि रंग तो नहीं निकल रहा, अभी 1 साल गारंटी में है!