फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पत्नी ने पति को बताया- 'हिम्मत-ए-मर्दा तो मदद-ए-खुदा' का क्या मतलब होता है? पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 08 Feb 2019 07:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन



प्लम्बर: सर, नल ठीक हो गया
लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए..

इंजीनियर: अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है!

प्लम्बर: सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी! 

------------------------------------ 

सर ने क्लास में पूछा: एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?
लड़का: आलिया भट्ट!
सर: छड़ी हाथ में लेकर…..यही सीखे हो?
दूसरा: ये तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है… 

जोक
पप्पू पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था
पुलिसवाला – तुम यहां क्यों बैठे हो?

पप्पू– जी हम दोनों शादीशुदा हैं

पुलिसवाला– अरे तो अपने घर जाकर बैठो

पप्पू– घर जाकर साथ नहीं बैठ सकते

पुलिसवाला – क्यों?

पप्पू– क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा...

------------------------------------  

लड़की– लड़के तो नालायक होते हैं

हम लड़कियां पढ़ाकू होती हैं

लड़का– लड़के भी किसी से कम नहीं होते

लड़की– लड़कियां आगे हैं

लड़का– अच्छा एक सवाल का जवाब बता

लड़की– हां पूछो

लड़का– ऐसी क्या चीज है, जो फ्रिज में रखने पर भी गर्म ही रहती है

लड़की– पता नहीं, तुम बताओ...

लड़का– गरम मसाला. 

जोक
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ..
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं.. 

------------------------------------    

पति अपनी पत्नी से- बताओ...
‘हिम्मत-ए-मर्दा तो मदद-ए-खुदा’का मतलब क्या होता है?
पत्नी : जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की हिम्मत करता है, 
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है। 
विज्ञापन

Jokes
एक स्कूटर के आगे 'PRESS' लिखा हुआ था...
ट्रैफिक पुलिस- किस अखबार में काम करते हो? 
स्कूटर वाला- साहब धोबी हूं, सोसाइटी में कपड़े प्रेस करता हूं...
ट्रैफिक पुलिस वाला आज तक कोमा में है!!! 

------------------------------------     

पप्पू- तूने अपनी शादी क्यों तोड़ दी? 
बंटी- अरे यार, उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो ? 
बंटी- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें