फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन में हैं तो पढ़िए पति-पत्नी के ये मजेदार जोक्स, आपका मूड कर देंगे रिफ्रेश

Wed, 12 Jun 2019 07:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-----------------------------------   

बहुत बड़े बोर्ड पर सुंदर लड़की का मिक्सर के साथ फोटो था और लिखा था- 'एक्सचेंज ऑफर'
.
.
पति बहुत देर से वो बोर्ड गौर से देख रहा था।

यह देखकर पत्नी बड़े ही 'नम्रतापूर्वक' बोली- 
'घर चलिए। ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है।'

joke
टीचर ने पप्पू से कहा - मैं दो वाक्य दूंगा और तुझे उसमें अंतर बताना है।

पहला वाक्य - उसने बर्तन धोए।

दूसरा वाक्य - उसे बर्तन धोने पड़े।

पप्पू - पहले वाक्य में कर्ता शादीशुदा नहीं है और दूसरे वाक्य में कर्ता मैरिड (शादीशुदा) है। 

Jokes
पप्पू गुस्से से लाल पीला होता हुआ होटल वाले पर चिल्लाया- 
मेरा ऑर्डर क्यों नहीं आया अभी तक उल्लू के पट्ठे?

वेटर - सर, पहले आप नम्रता से बात कीजिए...

पप्पू - कहां है बुलाओ उसे... 

जोक्स
प्रोफेसर - 'हाथ कंगन को आरसी क्या?' का मतलब समझाएं।

पप्पू - जो महिलाएं हाथ में कंगन पहनकर गाड़ी चलाती हैं, पुलिस उनसे आरसी नहीं मांगती है।

प्रोफेसर साहब ने सारी किताबों को आग लगा दी। 
विज्ञापन

जोक्स
बीवी - आप शादी के बाद से बदल गए हो? 
मेरे में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते

पति - मैंने तुझे पहले ही बता दिया था कि
मुझे शादीशुदा औरतों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें