फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पति ने गर्लफ्रेंड समझ कर पत्नी को ही कर दिया कॉल, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट

Tue, 30 Jul 2019 09:22 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------------------

बच्चा - पापा हमारे नये पड़ोसी बहुत गरीब हैं!

पापा - तुम्हें कैसे पता?

बच्चा - उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है, 
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है...!!! 

Trending Videos

Jokes
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?

दूसरे बच्चे ने कहा - हां...

पहला बच्चा - कैसे? 

दूसरा बच्चा - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!!!

जोक्स
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?

मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?

बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं तो 
सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया'!!!

joke
मां ने रानी से कहा - बेटी, लैंप जला दो...

कुछ देर बाद बेटी को पास आते देख मां ने पूछा - बेटी, लैंप जला दिया?

रानी बोली - हां मां, तुमने जब कहा था,
तभी चूल्हे में डाल दिया था, अब तक पूरा जल भी गया होगा!!!
विज्ञापन

joke smiley
पति - कैसी हो जान? तुम मुझे मिस कर रही होगी तो सोचा कॉल कर लूं...

पत्नी - इतना ही प्यार आ रहा था तो लड़ाई क्यों की सुबह-सुबह? 

पति चुप...
.
.
.
थोड़ी देर सोचने के बाद मन में ही बोला - यार ये तो घर का नंबर लग गया!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें