जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
बरसात की एक अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेचने के लिए खड़ा था...
तभी सूटबूट पहने एक आदमी आया और उसने 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली!
बूढ़े आदमी ने किताब देकर कहा - जब तक कोई मुसीबत ना आए,
तब तक किताब का आखिरी पेज मत देखना...
आदमी ने पूरी किताब पढ़ ली, लेकिन डर के कारण आखिरी पेज नहीं खोला!
एक दिन उससे रहा नहीं गया और उसने आखिरी पेज खोल कर देख ही लिया...
और सदमे में मर गया...
दरअसल, आखिरी पेज पर लिखा था - MRP-RS 15/-Only...!!!