पत्नी -आप मुझे रानी क्यों बोलते हो?
पति – क्योंकि नौकरानी लम्बा शब्द हो जाता है...
पत्नी गुस्से से : तुम्हें पता है कि में तुम्हें “जान” क्यों बोलती हूं?
पति: नहीं.. बताओ तो जरा
पत्नी: जानवर लम्बा शब्द हो जाता है इसलिए सिर्फ “जान” बोल देती हूं
------------------------
पति : मैच वाला चैनल लगाओ
पत्नी : नहीं लगाऊंगी...
पति : देख लूंगा
पत्नी : क्या देख लोगे ?
पति : यही चैनल जो तुम देख रही हो
------------------------
कल अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा बीवी को कैसे रखें नियंत्रित?
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया - सुबह टहलने जाएं, ज्यादा हरी सब्जियां खाएं, क्रोध न करें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें, रेगुलर चेकअप करवाएं, वगैरह वगैरह...
बाद में फिर से हेडिंग पढ़ी, दिमाग खराब हो गया, लिखा था - बीपी को कैसे रखें नियंत्रित
पति : तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में….
पति : क्या ढूंढ रही हो ?
पत्नी : हमारा पेटीकोट
------------------------
पत्नी (रात को बेडरूम में) : तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो ?
पति : अब क्या हुआ ? क्या कर दिया ऐसा मैंने ?
पत्नी : तुमने जो कल cylinder लगाया था
पति : हां लगाया था
पत्नी : पता नहीं कैसे लगाया कल से दो बार दूध उबला दोनों बार ही दूध फट गया!!!
------------------------
पत्नी : सुनो जी, आपके birthday के लिए इतने mast कपड़े लिए हैं कि बस पुछो ही मत ..!
पति : Love u janu, लाओ दिखाओ …
पत्नी: हां, अभी पहन के आती हूं …
मरीज: उम्र लम्बी करने का कोई तरीका बताईये।
डॉक्टर: शादी कर लो।
मरीज: इससे उम्र लम्बी हो जायगी?
डॉक्टर: नही,पर दो फायदे जरुर होंगे… लम्बी जिन्दगी की चाहत खत्म हो जायेगी……. बची जिन्दगी लम्बी लगने लगेगी।
------------------------
निकाह के दौरान मौलवी ने आवाज लगाते हुए कहा - इस शादी पर किसी को कोई ऐतराज ?
एक आवाज़ आई – “हां, मुझे है …”
मौलवी ने आवाज लगाने वाले को झिड़कते हुए कहा - अमां यार तुम चुप रहो … तुम दूल्हे हो … तुम्हें तो जिन्दगी भर रहेगा !!