फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से पूछा सवाल, पढ़िए पूरा मजेदार जोक्स

Tue, 11 Jun 2019 07:21 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : You Tube
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन

लड़की: जानू, बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं?
लड़का: ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो।

 

मास्टर जी : अगर पृथ्वी के अंदर LAVA है तो बाहर क्या है ?
संजू : मास्टर जी बाहर ओप्पो और VIVO है

टीचर – बेटा कबूतर (Kabutar) पर एक वाक्य बनाओ
स्टूडेंट – शाम को पी हुई दारु, Kab Utar जाती है… पता ही नहीं चलता

टीचर-संजू एक स्टोरी सूनाओ विद मॉरल
संजू -मैने उसको फोन किया वो सो रही थी…. फिर उसने मुझे फोन किया मैं सो रहा था 
मॉरल – जैसी करनी वैसी भरनी
विज्ञापन

बायोलॉजी के टीचर- सेल मतलब शरीर की कोशिकाएं
फिजिक्स केे टीचर- सेल मतलब बैटरी
इकॉनॉमिक के टिचर- सेल मतलब बिक्री
हिस्ट्री के टीचर- सेल मतलब जेल
अंग्रेजी के टीचर- सेल मतलब मोबाइल
मैने तो भाई पढ़ाई ही छोड दी,जिस स्कूल में पाँच शिक्षक…एक शब्द पर एकमत नहीं हैं…उस स्कूल में पढ़ कर हमें क्या मिलेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें