Hindi Jokes: आजकल की भागम-भाग भरी जिंदगी में लोगों के लिए सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। वर्तमान समय में हर कोई तनाव जैसी परेशानी से जूझ रहा है। अगर आप इन परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। हंसने से आपके चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
संता- समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था।
बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
संता- अरे मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।