फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes:डॉक्टर- दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है, पप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 07 Sep 2025 02:12 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Funny Jokes:  हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....

दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा
क्योंकि ये सड़ चुका है
पप्पू- हां तो कितने पैसे लगेंगे?
दांत का डॉक्टर- बस 200 रुपये 
पप्पू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो,
निकाल तो मैं खुद लूंगा.....

महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो
ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं
डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो
महिला- नहीं, कल इनकी पत्नी मायके से वापस आ रही है.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक
संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में साथ नहीं देती, बीवी ही काम आती है
जो भले चैन से जीने न दे, पर मरने भी नहीं देगी....
 

Virak Jokes: जब बेटे ने कॉलेज के फंक्शन में जाने के लिए पापा से मांगी कार की चाबी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है.....

मां- तेरी 700 रुपये की किताबें आईं हैं,
कभी खोल के भी देखी हैं तुने?
बेटा- 20 हजार का मोबाइल भी लिया है, 
कभी चैन से चलाने दिया है, आपने?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
मैनेजर (वेटर से)- आज मेनू में क्या है?
वेटर- सर, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर-पनीर, दम आलू, 
मिक्स वेज और आलू-लौकी
मैनेजर- ठीक है, मुझे मटर पनीर के साथ चार रोटी ले आओ
वेटर- माफ कीजिए सर, सब खत्म हो गया है, कुछ नहीं बचा
मैनेजर- तो फिर सब गिनवाने की क्या जरुरत थी,
पहले ही बता देते......

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें