पापा- बेटा आज तेरी मम्मी इतनी चुपचाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी
पापा (आंख में आंसू के साथ)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल
ऐसा बेटा भगवान सभी को दे.....
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पिता- तुम
बेटा- प्रधान जी का बेटा भी फेल हो गया
पिता- और तुम
बेटा- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पिता गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- तो आप कौन से मुख्यमंत्री हैं जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
पापा आपने कहा था ना की मेहनत इतनी
खामोशी से करो की सफलता शोर मचाए
पिता- हां बेटा
बेटा- मेरी गर्लफ्रेंड को बेटा हुआ है
पिता बेहोश....
ये भी पढ़ें-
Jokes in Hindi: आपका दिन बना देंगे ये मजेदार चुटकुले, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी पापा मुझे सभी औरतों से डर लगता है
पिता- कर ले बेटा
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी..
बेटा- पापा आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
बेटा- बादल, बिजली और शेर से
पापा- बिल्कुल नहीं!
बेटा- इसका मतलब है
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...