टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू, उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है
डॉक्टर - खाना कहां खाते हो?
पिंटू - रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर - अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो।
पिंटू - ओह! ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया।
ये भी पढ़ें-
Chutkule in Hindi: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के जोक्स हैं बेहद मजेदार, पढ़कर ठहाके लगाने लगेंगे आप
रिंकी - इतनी देर से तू क्या सोच रही है?
चिंकी - जानती है कल रात की आंधी में एक टी- शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
रिंकी - तो इसमें क्या हुआ?
चिंकी - सोच रही हूं कि जींस ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।