फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब राजू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया, वजह जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 07 Sep 2025 07:58 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जीवन में हंसना जरूरी है। यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को तरोताजा करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: आज के समय काम के दबाव, पढ़ाई की टेंशन और रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली चुनौतियां के कारण कई लोग हंसना भूल गए हैं। इस कारण जीवन में तनाव काफी बढ़ जाता है। जीवन में हंसना जरूरी है। यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को तरोताजा करने का काम करता है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


रमेश (सुरेश से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
सुरेश- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर
रमेश- क्या बात कर रहा है, सच में
सुरेश- और नहीं तो क्या
रमेश- फिर क्या बोली?
सुरेश- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक सुन्दर सी लड़की मेरी तरफ बढ़कर आई और बोली-
मेरी हर एक सांस पर हर कोई मरता है
मैने कहा- कोई अच्छा सा टूथपेस्ट ले ले पगली.....

सुरेश एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने गया
बॉस- बधाई हो, आप को सलेक्ट कर लिया गया है
आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख (साल) होगी,
फिर अगले साल बढ़ाकर 10 लाख (साल) कर दी जाएगी
सुरेश (बॉस से)- फिर तो मैं अगले साल ही आऊंगा.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
राजू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया
लड़की के मां-बाप बोले- हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है
राजू बोला- कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे......

Viral Jokes: जब पप्पू पापा से डीजे लेने की जिद करने लगा... आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन है?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे.....

टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें