स्वस्थ रहने के लिए जैसे शुद्ध हवा और भोजन की जरूरत होती है वैसे ही खुश रहने के लिए हंसना भी जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
पति- हैलो...
पत्नी - आज कैसे याद किया ?
पति - बस ऐसे ही मच्छर खून चूस रहे थे तो
याद आ गई तेरी...!!!
-----------------------------------
पति - सब्जी में नमक क्यों नहीं है?
पत्नी - वो सब्जी थोड़ी जल गयी थी न।
पति - तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी - हम लोग जले पर नमक नहीं छिड़कते।