फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पत्नी ने खुशी से कहा- आज हमारी शादी को पूरा एक हफ्ता हो गया, फिर पति ने दिया ये जवाब

Tue, 12 Mar 2019 06:16 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोक्स
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------------- 

पति- हैलो...
पत्नी - आज कैसे याद किया ?
पति - बस ऐसे ही मच्छर खून चूस रहे थे तो 
याद आ गई तेरी...!!!

----------------------------------- 

पति - सब्जी में नमक क्यों नहीं है?
पत्नी - वो सब्जी थोड़ी जल गयी थी न।
पति - तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी - हम लोग जले पर नमक नहीं छिड़कते।

जोक्स
पति - शादी के पहले तुम बहुत उपवास रखती थी

पत्नी - हां, 16 सोमवार के रखती थी

पति - तो अब क्या हुआ?

पत्नी - फिर तुमसे शादी हो गई
मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!!!

जोक्स
पत्नी - उपमा बनाऊं?
पति - नहीं 
पत्नी - उपमा बनाऊं?
पति - नहीं
पत्नी - उपमा बनाऊं?
पति - नहीं
पत्नी - उपमा बनाऊं?
पति (झल्लाकर) - हां बनाओ 
पत्नी - ठीक है, जैसी तुम्हारी मर्जी...!!!

Jokes
लड़का - रोटी गोल बना लेती हो?
लड़की - नहीं बनती मेरे से... 
लड़का - मैं तो बना लेता हूं 
लड़की - कैसे? 
लड़का - कटोरे से काट के...!!! 
विज्ञापन

jokes
पत्नी (खुशी से) - आज हमारी शादी को पूरा 1 हफ्ता हो गया। 
पति का कोई जवाब नहीं
पत्नी - हैलो, कुछ तो बोलो
पति का कोई जवाब नहीं
पत्नी - बोलते क्यों नहीं कुछ?
पति - सॉरी, 2 मिनट के मौन पर था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें