फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या? हरीश का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 19 May 2025 10:42 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: आज कल की भागमभाग वाली जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 


बॉस के चुटकुले पर पूरी टीम हंसने लगी, लेकिन हरीश नहीं हंसा
बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या?
हरीश- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है......


चिंटू- सर बहुत बारिश हो रही है, आज ऑफिस आना है क्या?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है,
मुझसे या पत्नी से?
चिंटू- ठीक है सर मैं ऑफिस आ रहा हूं......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- सच में पापा?
पिता- हां बेटा
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है न
 उसका नंबर दिलवा दे......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सुरेश जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
मनीष- क्या हुआ आज इतना खुश कैसे है?
लड़का- यार आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है,
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली-
उठ ये लेडीज सीट है.......


Today Funny Jokes: खाने में बाल आने के बाद सोनू ने बीवी से रोमांटिक अंदाज में जो कहा, पढ़कर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था, बोला-
तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है?
संजू - मास्टर जी बाहर ओप्पो और वीवो है......

टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें,
जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से,
मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी के बाप से भी नहीं........

 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें