फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: यमराज- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं, औरत का जवाब सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 05 Mar 2023 12:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम रोजाना हंसने की आदत डाल लें, तो आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। हंसने से हमारे आस पास का माहौल भी खुशनुमा रहता है, और घर में भी सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा हंसते-मुस्कुराते रहने से आपका मन प्रसन्न रहता है, जिसकी वजह से आपको तनाव मुक्त रहने में मदद मिलती है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...

यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश...!!!
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...!
पंडित जी: बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत: पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!
पंडित बेहोश...!!
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चो...
मोलू- कुछ देर तक देखेंगे मैडम फिर...
उसे उठाकर स्टाफ रूम में रख देंगे...
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा: बताओ, कांटों भरे
रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? पति, पत्नी, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?
बिल्लू खड़े होकर बोला: सर चप्पल!
फिर मास्टर जी ने चप्पल से की बिल्लू की पिटाई।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एम्प्लॉई- सर, मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई।
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड: क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...?
बॉयफ्रेंड: हां...!
गर्लफ्रेंड: लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...!
बॉयफ्रेंड: प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
भूगोल की खूबसूरत टीचर ने टीटू से पूछा...
टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
टीटू- घर से स्कूल के लिए मेकअप करके निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।
टीटू को पड़े जोर के थप्पड़!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें