फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पप्पू- सर मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है, पुलिस का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 03 Jan 2025 08:35 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे इंसान अपने जीवन में सकारात्मक रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए चोर पुलिस के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं,जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Jokes: हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे इंसान अपने जीवन में सकारात्मक रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का बोझ और सामाजिक दबाव की वजह से इंसान परेशान रहता है इसकी वजह से इंसान मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से भी जूझता है। हंसी न केवल हमारे मन को हल्का करती है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। दरअसल, जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है, जो दर्द निवारक और तनाव कम करने वाले गुणों से भरपूर होता है। जब हम हंसी-खुशी से रहते हैं तो हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए चोर पुलिस के मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि, चलिए शुरू करते हैं, हंसने-हंसाने का सिलसिला...

विज्ञापन


एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा, इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था
लो अब  100 बार लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी....

पप्पू (पुलिस को 100 नंबर पर कॉल करके)-  सर मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है
पुलिस- कौन दे रहा है?
पप्पू- सर बिजली वाले बार-बार कह रहे हैं कि अगर बिल नहीं भरा तो काट देंगे...

पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गड्डी के ब्रेक फेल हो गए थे 
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे 
और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ में गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था 
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गया।

जेलर (कैदी से)- कल तुम्हें फांसी होगी
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात मैं इंतजार कर लूंगा...

एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा और बोला
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें