फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अमेरिका में दिखे डायनासोर, करोड़ों साल पहले विलुप्त जानवर का वीडियो वायरल, जानिए आखिर क्या है सच

Tue, 17 Mar 2026 11:31 AM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dinosaur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि अमेरिका के अलस्का में कुछ पर्यटकों ने डायनासोर को देखा है, जिसके वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
करोड़ों साल पहले विलुप्त डायनासोर का वीडियो वायरल, जानिए आखिर क्या है सच - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dinosaur Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका के अलास्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इसमें वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल है। दावा किया जा रहा है कि अलास्का में ट्रेकिंग कर रह कुछ पर्यटकों को वहां पर डायनासोर दिखाई दिए हैं। इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


कब विलुप्त हुए थे डायनासोर? 

डायनासोर का करीब 66 मिलियन (6.6 करोड़) साल पहले खत्म हो गए थे। यह घटना क्रेटेशियस-पैलियोजीन काल के आखिरी हुई थी। दावा किया जाता है कि एक विशाल क्षुद्रग्रह (Asteroid) पृथ्वी से टकराया था। इससे पृथ्वी की 75 फीसदी से ज्यादा प्रजातियां विलुप्त हो गईं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या सच में धरती पर 66 मिलियन साल पहले विलुप्त हो गए डायनासोर आ गए हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @eligedisciplina नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि यह वीडियो अलास्का है। पोस्ट में स्पेनिश में लिखा गया है कि ब्रेकिंग न्यूज- अलास्का में पर्यटक ने भ्रमण के दौरान डायनासोर का वीडियो बनाया। माना जाता है कि ये जानवर 6 करोड़ साल पहले विलुप्त हो गए थे। वीडियो में दिख रहा है कि नदी किनारे हरी झाड़िया हैं। इनके बीच डायनासोर की तरह दिखने वाला कुछ जानवर दौड़ रहे हैं। इसमें नदी के इस पार से कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं और फोटो खींच रहे हैं। 
विज्ञापन


Viral Video: शादी में दोस्त ने तोहफे में दिया जहरीला सांप, मिठाई का डिब्बा खोलते ही दूल्हे की हालत हुई खराब
 

Weird News: 12 साल जंगल में रहा लड़का और भेड़ियों के बीच पला-बढ़ा, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 क्या है वायरल वीडियो का सच? 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। हर किसी के मन में सवाल है कि क्या सच में धरती डायनासोर हैं? दरअसल यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है। यह फेक वीडियो है, जो वायरल हो रहा है। 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें