फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दुल्हन के धमाकेदार डांस ने लूटी महफिल, एंट्री का वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल

Fri, 13 Feb 2026 05:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: शादी में दुल्हन की एंट्री, जयमाला से लेकर डांस तक सबकुछ खास होता है। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में खूबसूरत लहंगे में सजी-धजी दुल्हन ने अपनी शादी में, स्टेज पर एंट्री करते हुए ऐसा माहौल बना दिया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
शादी में दुल्हन की गजब डांस परफॉर्मेंस - फोटो : @sky_events_india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bride Grand Entry Stunning Dance Performance Viral Video: अपनी शादी को लेकर हर कोई बहुत उत्सुक होता है, इसलिए लोग अपने लुक से लेकर अपनी एंट्री तक को सबसे खास बनाने की कोशिश करते हैं। आज कल दुल्हन का एंट्री पर डांस करना काफी ट्रेंड में है, जिसके कई वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की धमाकेदार एंट्री का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें खूबसूरत लहंगे में सजी-धजी दुल्हन ने अपनी शादी में, स्टेज पर एंट्री करते हुए डांस कर ऐसा माहौल बना दिया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यकीन मानिए एक दुल्हन की ऐसी एंट्री आपने शायद ही देखी होगी। 

Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं

वीडियो की शुरुआत वेडिंग वेन्यू से होती है, जहां हर तरफ रोशनी और मेहमान बैठे हुए नजर आते हैं। इस दौरान स्टेज पर दूल्हा बेसब्री से अपनी दुल्हन का इंतजार करता नजर आता है और फिर दुल्हन की एंट्री उसकी शानदार परफॉर्मेंस से होती है।खूबसूरत लहंगे में सजी-धजी दुल्हन कैलाश खेर के ‘पिया घर आएंगे’ गाने पर डांस करती हुई आती है। दुल्हन का डांस देख न सिर्फ दूल्हा बल्कि शादी में मौजूद मेहमान भी एकटक उसे निहारते रह जाते हैं। 

 

विज्ञापन

शादी के पलों को खास बनाने के लिए लोग अक्सर भव्य सजावट, डांस परफॉर्मेंस और ग्रैंड एंट्रीज का सहारा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी रिश्ते की सबसे खूबसूरत झलक सादगी में छिपी होती है। जहां दुल्हन ने अपनी ही शादी में ऐसा डांस परफॉर्मेंस दिया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। दुल्हन के एक्सप्रेशन्स और मूव्स इतने ग्रेसफुल हैं कि सारे मेहमान तालियां बजाने को मजबूर हो गए। 

 

शादी में धमाकेदार एंट्री करते दुल्हन के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sky_events_india पर शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 3.9 मिलियन यानी 39 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि ढाई लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

Viral Video: गर्लफ्रेंड को 'महंगा सरप्राइज' देना बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी, हवा में उड़ा दिया 1.65 लाख का गिफ्ट


Viral Video: फेवरेट कार्टून की आवाज सुनते ही गहरी नींद से उठ बैठी बच्ची, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें