फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश-दुनिया में जमाई धाक, 2024 में विश्व में छाए निषाद और वंशिका

Tue, 31 Dec 2024 01:51 PM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

Year Ender 2024: ऊना जिला के निषाद कुमार ने 2024 में पेरिस में हुई पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप टी47 क्लास स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ज्वालामुखी निवासी बॉक्सर वंशिका गोस्वामी ने पहली बार अंडर-19 विश्व बॉक्सिंग में अपने पंच का लोहा मनवाया। 
विज्ञापन
निषाद कुमार/वंशिका गोस्वामी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 में हिमाचल के कई खिलाड़ियों ने देश-विदेश में अपनी धमक जमाई। वर्ष 2025 में भी इनके साथ और भी खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरने का तैयार बैठे हैं। ऊना जिला के निषाद कुमार ने 2024 में पेरिस में हुई पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप टी47 क्लास स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। 24 वर्षीय भारतीय पैरा-एथलीट ने फाइनल में 2.04 मीटर की ऊंचाई की छलांग लगाकर भारत के लिए पदक पक्का किया। 2020 में निषाद ने टोक्यो में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
Trending Videos

ज्वालामुखी निवासी बॉक्सर वंशिका गोस्वामी ने पहली बार अंडर-19 विश्व बॉक्सिंग में अपने पंच का लोहा मनवाया। उन्होंने दो नवंबर को 81 प्लस किलोभार वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। वंशिका ने इसके बाद दिसंबर में अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता।  अक्तूबर में कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हमीरपुर में विकास ठाकुर ने रजत पदक जीता। उन्होंने देहरादून में होने वाली नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई भी किया है। इससे पहले विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए दो बार पदक जीता है।

इसके साथ ही हिमाचल के शिमला की रहने वाली तनुजा कंवर ने 27 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक दिवसीय फार्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया। इस मैच में यह पहला मौका था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्लेइंग 11 में एक साथ तीन हिमाचली खिलाड़ी खेलते हुए नजर आईं। जनवरी 2024 में कुल्लू जिले की पैरा खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा गेम्स में शॉटपुट में स्वर्ण पदक और डिस्क थ्रो में कांस्य पदक जीता।

रणजी में डेब्यू
11 अक्तूबर को सोलन के रहने वाले दिवेश शर्मा ने रणजी में डेब्यू किया। इस मैच में दिवेश ने उत्तराखंड के खिलाफ आठ विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच भी बने। इसके अलावा अभिनंदन भी रणजी में डेब्यू किया।
 
विज्ञापन

कुश्ती में दिखाया दम 
6 से 8 दिसंबर को भारतीय कुश्ती संघ की ओर से सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में बंगलूरू में 62 किलो भार वर्ग में हिमाचल की खुशी ठाकुर ने रजत पदक, 68 किलो भार वर्ग में सोनिका ने कांस्य पदक, 72 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका ने कांस्य पदक हासिल किया गया। लड़कों के ग्रीको रोमन के 72 किलोग्राम भार वर्ग में मंजीत ने भी कांस्य पदक प्रदेश की झोली में डाला। चारों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें