फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Bill Himachal: हिमाचल के गांवों में एक साथ आएगा 3 महीने का पानी बिल, 100 रुपये प्रति कनेक्शन रखें तैयार

Fri, 24 Jan 2025 06:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Water Bill Himachal: हिमाचल प्रदेश के लोगों की जेब ढीली होने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ तीन महीने का पानी बिल आएगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग नवंबर से पानी के बिल जारी करेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक साथ तीन महीने का पानी बिल आएगा। प्रदेश सरकार ने 100 रुपये प्रतिमाह प्रति कनेक्शन की दर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पानी की दरें तय की हैं। एक अक्तूबर 2024 से यह दरें लागू की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल जारी करने से पहले जल शक्ति विभाग ने कनेक्शनों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग नवंबर से पानी के बिल जारी करेगा। प्रति कनेक्शन 100 रुपये मासिक बिल के हिसाब से सालाना 1200 रुपये प्रति कनेक्शन पानी की बिलों का भुगतान करना होगा। सरकार ने कुछ श्रेणियों के लिए मुफ्त पानी की सुविधा को जारी रखने का भी निर्णय लिया है। इनमें विधवाओं, तलाकशुदा महिलाएं, दिव्यांगजन व 50 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 लाख घरों में पानी के कनेक्शन हैं। सबसे अधिक 4 लाख पानी के कनेक्शन जिला कांगड़ा में हैं। 2019 में हिमाचल में जल जीवन मिशन योजना लागू हुई थी, इससे पहले प्रदेश में करीब 7.63 लाख पानी के कनेक्शन थे। जल जीवन मिशन लागू होने के बाद करीब 9.50 लाख घरों में पानी के नल लगे।

फिलहाल प्रदेश में पानी कनेक्शनों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण पूरा होते ही बिल जारी करने शुरू कर दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हर महीने प्रति कनेक्शन 100 रुपये के हिसाब से बिल जारी किया जाएगा। - अंजू शर्मा, प्रमुख अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन

बिल चुकाने को तैयार पर रोज मिले पानी
साल 2022 में पूर्व भाजपा सरकार ने 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के मौके पर ग्रामीण इलाकों के पानी के बिल माफ किए थे। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आर्थिक हालात को सुधारने के लिए कड़े फैसले लेने की कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी के बिल जारी करने का फैसला लिया है। लोगों का कहना है कि पानी का बिल चुकाने को तैयार हैं, लेकिन रोजाना पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में एक या दो बार ही पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें