फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिलीवरी का भुगतान 85 से घटाकर 40 रुपये करने पर भड़के युवा

Sat, 17 Oct 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। निजी कंपनी के स्टोर से सामान की डिलीवरी करने वाले युवाओं ने प्रति डिलीवरी भुगतान में लगातार कटौती के विरोध में कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार शाम अधिवक्ता शोभित गौतम की अगुवाई में डिलीवरी बॉय ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। युवाओं ने उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपकर पहले की तरह भुगतान बहाल करने और समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अधिवक्ता शोभित गौतम ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले हमीरपुर रोड पर निजी कंपनी का स्टोर शुरू हुआ था। उस समय ऊना से रक्कड़ कॉलोनी तक सामान पहुंचाने के लिए प्रति डिलीवरी 80 से 85 रुपये मिलते थे। बाद में भुगतान घटाकर करीब 65 रुपये किया गया और अब यह राशि लगभग 40 रुपये रह गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, वाहन के रखरखाव और अन्य खर्चों को देखते हुए इतनी कम राशि में काम करना मुश्किल हो रहा है।
डिलीवरी बॉय उमेश, हिमांशु, जतिंद्र, रोहित, रमन कुमार, सौरव, मनदीप और अजय ठाकुर सहित अन्य युवाओं ने आरोप लगाया कि भुगतान में कटौती का विरोध करने पर आईडी बंद करने की धमकी दी जाती है। उनके अनुसार, करीब 15 से 20 युवाओं की आईडी बंद की जा चुकी हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। इसमें संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें