फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शादी समारोह में दराट लेकर घुसे युवक, चार गाड़ियां तोड़ीं

Mon, 23 Nov 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहमान से मारपीट कर 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया, थार में बैठकर मौके से भागे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजावर गांव में शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने दराट से हमला कर जमकर हुड़दंग मचाया। आरोप है कि बिना बुलाए समारोह में पहुंचे दोनों युवकों ने एक मेहमान से मारपीट की और पंडाल के बाहर खड़ी रिश्तेदारों की चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। वारदात के बाद दोनों आरोपी थार गाड़ी में सवार होकर भाग गए।
शिकायतकर्ता सतीश कुमार के अनुसार, उनके बेटे अमन जसवाल की शादी का डीजे कार्यक्रम 21 नवंबर को चल रहा था। रात करीब 8:30 बजे गांव के प्रकाश और अमित बिना बुलाए समारोह में पहुंच गए। रात करीब 11 बजे दोनों दराट लेकर आए। सतीश और उनके परिजनों ने उन्हें वापस जाने को कहा तो वे बहसबाजी और मारपीट पर उतर आए। आरोपियों ने मेहमान संजीव कुमार के साथ भी मारपीट की। इसके बाद दराट लहराते हुए बाहर खड़ी चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को रात 11:39 बजे घटना की सूचना मिली। सहायक उपनिरीक्षक चैन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने प्रकाश और अमित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 332(सी), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी 22 नवंबर को रात की घटना के बाद सुबह 1:48 बजे दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद थार गाड़ी नंबर एचपी 72डी-0695 में भाग गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक चैन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें