फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के जंजाल में न फंसें युवा : अनीता शर्मा

Thu, 27 Jun 2024 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसीजेएम ऊना अनीता शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि औषधी दुरुपयोग का अर्थ है जब कोई व्यक्ति बिना डॉक्टर की सलाह से किसी औषधि का इस तरह प्रयोग करता है, जिससे न केवल उसे, बल्कि दूसरों को भी नुकसान होता है। कहा कि युवा पीढ़ी जल्द ही तनावग्रस्त हो जाती है। अपने दोस्तों की गलत संगत में आकर नशे का शिकार हो जाती है। नशे के चक्रव्यूह में फंसकर इस लत से बाहर निकलना कठिन हो जाता है। कई बार यह परिस्थिति असमय मृत्यु का कारण बन जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार, समाज और देश को अंदर ही अंदर खोखला करता जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा की छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, डॉ. विशाल ठाकुर, ड्रग इंस्पेक्टर पंकज शर्मा, कंचन माला, अंजना, रेनू मनकोटिया, पायल, हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा कि नर्सिंग ट्यूटर शेफाली, दिलप्रीत, कामना, प्रतीक्षा समेत अस्पताल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें