फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एकल नारी संगठन ने महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 27 Jun 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ग्राम पंचायत चलेट के मोहल्ला पुखरू में एकल नारी शक्ति संगठन की गगरेट खंड इकाई की बैठक हुई। बैठक में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन के बीते तीन माह में किए गए कार्यों की जानकारियां प्रदान की गईं, जबकि आगामी तीन माह के कार्यों की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। एकल नारियों की होने वाली जन सुनवाई को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कांगड़ा जिला की समन्वयक राधा रछवाल और गगरेट की समन्वयक सोनिका ने सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की ओर से किसी भी सहायता पड़ने पर उनसे संपर्क करने की अपील भी की। इस अवसर पर वार्ड पंच सुभद्रा देवी, सोना देवी, निर्मला देवी, शुक्ला देवी, बेबी, परमला देवी सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें