फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवा बोले- अवसर और अनुभव देते हैं मिनी जॉब फेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैंतीस युवाओं ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा
विज्ञापन

चयनित किए जाने वाले अभ्यर्थियों को जल्द सूचित कर दिया जाएगा



गोपाल शर्मा



अंब (ऊना)। अंब में वीरवार को मिनी जॉब फेयर करवाया गया। राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा केंद्र ऊना (फॉर एससीएसटी जॉब सीकर्स) के तत्वावधान में आयोजित मिनी जॉब फेयर में पैंतीस युवाओं ने भाग लिया और नियोक्ताओं को साक्षात्कार दिया। सुबह के लगभग नौ बजे अभ्यर्थी साक्षात्कार स्थल पर पहुंचे और अपने आवश्यक दस्तावेजों की जांच करवाई। इसके बाद छह नियोक्ता संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। यह प्रक्रिया लगभग दोपहर दो बजे तक चली।

संस्थान के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा केंद्र ऊना के उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी विजय कुमार शाक्य और सहायक सायन हल्दर मौजूद रहे। मिनी जॉब फेयर में अलग-अलग क्षेत्र के संस्थानों के छह से अधिक नियोक्ताओं ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार देने वालों में से चयनित किए जाने वाले अभ्यर्थियों को इस संबंध में जल्द सूचित कर दिया जाएगा। उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी विजय कुमार शाक्य ने कहा कि जॉब फेयर का आयोजन केंद्र सरकार का क्षेत्र के युवाओं की उन्नति के लिए प्रयत्न है। रोजगार मेला व्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया और इस अवसर पर उन्होंने सभी आवेदकों को कॅरिअर काउंसलिंग को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन


डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए साक्षात्कार दिया। इंटरव्यू काफी अच्छा रहा। इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। -ओम प्रकाश

डेवलपमेंट मैनेजर और कंप्यूटर ऑपरेटर दो पदों के लिए साक्षात्कार दिया है। जॉब ढूंढना युवाओं के लिए एक मुश्किल भरा काम होता है लेकिन इस प्रकार के मिनी जॉब फेयर इसे आसान बना देते हैं। -प्रियंका भट्टी

स्टेनोग्राफर की पोस्ट के लिए साक्षात्कार दिया है। उनका कहना था कि इंटरव्यू अच्छा रहा। नियोक्ता के साथ बातचीत सार्थक रही। -मैड़ी निवासी करन

कंप्यूटर ऑपरेटर की पोस्ट के लिए साक्षात्कार दिया। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्हें भविष्य की तैयारी में भी सहायता मिलती है और रोजगार के ज्यादा अवसर सुलभ होते हैं। -बबेहड़ निवासी शिवानी
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए साक्षात्कार दिया है। इंटरव्यू काफी अच्छा रहा। रोजगार मेला युवाओं के लिए एक अच्छा अनुभव है। -गोंदपुर बनेहड़ा निवासी आकृति

स्टेनोग्राफर के पद के लिए साक्षात्कार दिया है। मिनी जॉब फेयर विभाग की एक अच्छी पहल है। इसमें रोजगार के अवसर के साथ भविष्य की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलता है। रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार की तलाश को आसान बनाता है। -पलोह निवासी पायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें