फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवा बोले- बजट में रोजगार और रुके परिणाम की घोषणा करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट से उम्मीदें
विज्ञापन

कहा, सरकार पूरा करे एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से आज पेश किए जा रहे बजट में युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्टार्टअप के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई है। इसके साथ भर्तियों के रुके परिणाम को जल्द घोषित करने और खाली पड़े पदों को भरने की आस जगी है। युवाओं का कहना है कि सरकार घोषणा पत्र के अनुसार एक लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे को पूरा करे। बजट में इसका प्रावधान किया जाना चाहिए। युवाओं ने उम्मीद जताई है कि सरकार स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने वाला बजट पेश करेगी।


प्रदेश सरकार ने पिछले बजट में युवाओं से धोख़ा देने का काम किया है। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। इसका खामियाजा युवा भुगत रहे हैं। सरकार को चाहिए कि युवा हितैषी बजट लाया जाए ताकि रोजगार के द्वार खुलें। स्वास्थ्य सुविधा भी वर्तमान समय में चुनौती बना है। हिम केयर की तर्ज पर गरीबों के लिए कोई और योजना सरकार को शुरू करनी चाहिए। -अनुराग शर्मा, बंगाणा महाविद्यालय।
विज्ञापन



सरकार के बजट से इस बार पूरे प्रदेश को बहुत उम्मीदें हैं। प्रदेश की त्रस्त जनता इस बार के बजट में नई किरणें, नहीं राहें देख रही है। इस बार का बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

आशीष ठाकुर, लेखक एवं शिमला विवि के छात्र।



इस बजट से प्रदेश के युवाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि सभी भर्तियों के रुके पड़े परिणामों को जल्द घोषित किया जाए और जल्द से जल्द प्रदेश में रिक्त पड़े सभी पदों को भरा जाए। वर्तमान सरकार ने अपने घोषणापत्र में भी कहा था कि एक लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जाएगी लेकिन अभी तक युवा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंदन सेखड़ी, निवासी ऊना।



प्रदेश सरकार के इस बजट से सभी युवाओं को नौकरियों की बड़ी आस है। साथ ही सरकार को चाहिए कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित डीए को जल्द जारी किया जाए। युवाओं को स्टार्टअप के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाए।

आदित्य राणा, छात्र, ऊना महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें