युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
ऊना। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का चंडीगढ़ में ऊना युवा कांग्रेस की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ऊना युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी का भव्य अभिनंदन किया। ऊना युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि आज युवा कांग्रेस देशभर के युवाओं की असली आवाज बन चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव का हिमाचल दौरा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और युवा शक्ति के संगठित होने का संदेश है। प्रशांत राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर देती है और यही कारण है कि युवा कांग्रेस आज देशभर में संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में खड़ी है। इस अवसर पर मोनी ठाकुर, सतविंदर सिंह, निशांत राय और नोनी चौधरी सहित कई युवा कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद