फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल की बेटी दीपिका ने मॉडलिंग में चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र की रहने वाली दीपिका शर्मा ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। दिसंबर 2022 में हिम जागृति मंच के ऑनलाइन ऑडिशन से अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने धीरे-धीरे फैशन इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हिम जागृति मंच की चेयरपर्सन मंजू जसवाल ने उन्हें पहला अवसर प्रदान किया। इसके बाद दीपिका ने चंडीगढ़ में आयोजित मिस्टर एंड मिस चंडीगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेकर मिसेज ब्यूटीफुल हेयर का खिताब अपने नाम किया। वहीं, दिल्ली में आयोजित फैशन शो में उन्होंने मिसेज नॉर्थ इंडिया का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। हाल ही में उन्हें प्राइड ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित फैशन शो में भी आमंत्रित किया गया, जहां फैशन इंडस्ट्री के निदेशक तरुण राजपूत ने उन्हें शो-स्टॉपर बनने का मौका दिया। दीपिका शर्मा का कहना है कि इन अवसरों ने उनके कॅरिअर को नई उड़ान दी है। उन्होंने कहा आज मेरे माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे जहां भी होंगे, मुझे देखकर गर्व महसूस कर रहे होंगे। सफलता में मेरे पति मदन शर्मा और मेरे दोनों बच्चों का सबसे बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें