फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टा के साथ गिरफ्तार युवक तीन दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के रहने वाले है दोनों आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हमीरपुर जिले के नादौन निवासी दो युवकों को एमसी पार्क से 7.93 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर की सीआईए स्टाफ टीम को बुधवार शाम गुप्त सूचना मिली कि एमसी पार्क में दो युवक संदिग्ध गतिविधि में मौजूद हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्क में दबिश दी। तलाशी के दौरान अमन कुमार उर्फ गोलू (22) निवासी फतेहपुर और साहिल राणा (27) निवासी जलाड़ी, नादौन जिला हमीरपुर के पास 7.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वे किन तस्करों के संपर्क में थे और नशीले पदार्थ की खेप किस स्थान पर पहुंचाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें