नंगल (ऊना)। नंगल में दुष्कर्म के आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कुलवीर सिंह संधू ने बताया कि नंगल पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक नानके परिवार से संबंधित युवक अपने ही रिश्तेदार के पास रहता था। जब परिवार के सदस्य इधर-उधर होते तो युवक उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नंगल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। नंगल थाने में तैनात एएसआई नरेश कुमारी ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए। संवाद