फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर एक युवा को स्विमिंग सीखना जरूरी : सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज होंगे फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब और हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कुठेडा खैरला अंब में चल रहा है। पांचवें दिन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने शिरकत की। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एसडीएम सचिन शर्मा ने कहा कि मैं खुद तैराक रह चुका हूं और आज के समय में हर युवा को तैराकी सीखना जरूरी है। स्विमिंग सीखना कोई शौक नहीं बल्कि स्विमिंग सीखा हुआ व्यक्ति आपदा जैसी घटनाओं में खुद के साथ आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है। ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रशीद मोहम्मद ने बताया कि शिविर का समापन शनिवार को होना था लेकिन बारिश की बजह से सेमिफाइनल मुकाबले ही हो पाए। रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे। सलमान मोहम्मद, इशान खान, हर्षित मोहम्मद, वीर, लड़कियों में मानसी राणा, पलाक्षा, प्रियशा, तन्वी, अंजली के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। 50 मीटर रेस फाइनल में सलमान खान, इशान खान, वीर, हर्षित मोहम्मद, मानसी राणा और पलाक्षा पहुंचे हैं। सीनियर फाइनल में पहुंचने वाली लड़कियों में मानसी राणा, पलाक्षा तथा लड़कों में सलमान मोहम्मद तथा इशान खान, वहीं सब जूनियर टीम में हर्षित मोहम्मद और वीर तथा लड़कियों में प्रियाशा तन्वी और अंजली शामिल रही। रविवार सुबह फाइनल मुकाबले देखने को मिलेंगे। विजेताओं को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें