फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामलीला देखकर घर लौटा युवक सुबह लापता

Tue, 20 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिले के चड़तगढ़ गांव में रामलीला देखकर घर लौटा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की पहचान विशाल भारद्वाज के रूप में हुई है। उसके पिता सुरेश कुमार ने पुलिस थाना मैहतपुर में शिकायत देकर बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, विशाल भारद्वाज 17 अक्तूबर की रात रामलीला देखने गया था। रात करीब 11:30 बजे वह घर लौट आया था। इसके बाद 18 अक्तूबर की सुबह परिजनों ने उसे घर पर नहीं पाया। हैरानी की बात यह है कि युवक का मोबाइल फोन और बाइक घर पर ही मिले हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि युवक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें