फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूटी खरीदने के चक्कर में युवक ने गंवाए 54000 रुपये

Sun, 14 Apr 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर हुआ ठगी का शिकार, साइबर क्राइम सेल में की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। ओएलएक्स पर स्कूटी खरीदने के चक्कर में ठठल निवासी युवक 54000 रुपये की ठगी का शिकार हो गया। युवक की तरफ से इस संबंध में साइबर क्राइम सेल में शिकायत की गई है।
जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी ठठल ने बताया कि एक व्यक्ति की तरफ से ओएलएक्स पर एक्टिवा स्कूटी बेचने के लिए फोटो डाला गया, जिस पर उसकी तरफ से उससे संपर्क किया गया। इसके संबंध में उसने अपने कागज भी उसे सेंड किए। एक्टिवा सेल पर डालने वाले व्यक्ति ने उसे कहा कि वह आर्मी में हैं और ट्रांसफर होने के कारण दूसरी जगह जा रहा है। एक्टिवा के लिए उनका सौदा 54000 रुपये में तय हुआ। इसके बाद उसकी तरफ से आरोपी को 54 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे स्कूटी पैक किए जाने से लेकर अन्य गतिविधियों के बारे में फोटो प्राप्त हुए। उसने बाद में उससे कुछ और पैसों की मांग की, लेकिन बाद में वह व्यक्ति उसे स्कूटी भेजने के लिए आनाकानी करने लगा। उसने पुलिस से उसका पैसा वापस दिलवाए जाने मांग की है। रोहित कुमार ने कहा कि उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल के पास की है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें