फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

Sun, 31 May 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत में मतदान के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। बारिश होने के बावजूद मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ और युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाता काफी संख्या में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि उपप्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गंगोट पंचायत में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के उपरांत नवमतदाता श्रेया शर्मा ने अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें