चिंतपूर्णी (ऊना)। कारगिल में शहीद हुए कैप्टन अमोल कालिया की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। चिंतपूर्णी के पुराने बस स्टैंड में शहीद अमोल कालिया को बाबा माईदास सेवा समिति ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
गौरतलब है कि कैप्टन अमोल कालिया चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी वर्ग परिवार से संबंधित थे।
मास्टर सतपाल कालिया के बेटे ने मात्र 26 वर्ष की उम्र में ही सर्वोत्तम बलिदान दिया। तदोपरांत शहीद कैप्टन अमोल कालिया को उनके द्वारा कारगिल युद्ध में दिखाए शौर्य, बहादुरी, साहस से दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में जीवन कालिया, संदीप कालिया, चिंतपूर्णी व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पाधा, पूर्व प्रधान गंगोट राकेश समनोल, डॉ. अमन राणा, राजन कालिया, साहिल कालिया, पंकज कालिया, दिनेश कालिया, पुनीत कालिया, बृज मोहन कालिया, महेश कालिया उपस्थित रहे।
उधर कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल चिंतपूर्णी में प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, सीनियर असिस्टेंट महेश पराशर, छपरोह पंचायत प्रधान शशि कालिया, नारी चिंतपूर्णी पंचायत के उपप्रधान होशियार सिंह, वार्ड सदस्य ऊषा कालिया और नवीन शर्मा ने शहीद कैप्टन अमोल कालिया की तस्वीर के सामने घी के दीपक जलाया और उन्हें पुष्प चढ़ा कर उन्हें याद किया। अध्यापक सुमित भारद्वाज ने बताया कि आज अमोल कालिया का शहीदी दिवस है हर साल इस दिन को विद्यालय में विद्यार्थियों के संग मनाया जाता था। लेकिन पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के चलते सिर्फ विद्यालय के अध्यापकों द्वारा ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।